
वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार मजबूत हो रहे डॉलर ने गोल्ड फ्यूचर्स पर दबाव डाला इससे मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव करीब 1 प्रतिशत गिरकर 1 लाख 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर दिसंबर का वायदा भाव 1,020 रुपये यानी एक प्रतिशत टूटकर 1,49,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
छुट्टियों के कारण संक्षिप्त रहे पिछले कारोबारी हफ्ते में 10 ग्राम सोने की कीमतों में करीब 2,887 रुपये या करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर घरेलू कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद था।
मुद्रेक्स के लीड क्वांड एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत शुक्रवार को 4,200 डॉलर का स्तर पार करने के बाद भाव 4,150 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा। सोने की कीमतों को अमेरिका में मजबूत रोजगार के आंकड़ों का सहारा मिला। इसके कारण फेडरल रिजर्व की ओर से अक्तूबर में ब्याज दरों की कटौती की आशंका 20 प्रतिशत तक कम हो गई। हालांकि, निवेशक अब भी दिसंबर महीने में दरों में 70 प्रतिशत वृद्धि की आशंका जता रहे हैं।




