एमएलसी चुनाव में वीवीएस राष्ट्रीय संगठन के प्रत्याशी राहुल गुप्ता सोमवार को अलीगढ़ से आगरा नामांकन के लिए जाते समय सासनी बस स्टैंड पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार एवं जोशीला स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारे लगाकर प्रत्याशी का मनोबल बढ़ाया। स्वागत कार्यक्रम में वीवीएस राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के प्रत्याशी के समर्थन में मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन अपने प्रत्याशी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और चुनाव में सफलता के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रत्याशी राहुल गुप्ता ने स्वागत के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और समर्थन उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत करने तथा चुनाव में पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ जुटने की अपील की। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



