सासनी-इगलास रोड नगला गढ़ू के पास एक बुलेरो चालक को ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया जिससे बुलेरो चालक की मौके पर दर्दनांक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्ट मे लिए भेजा है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार इगलास रोड स्थित मटरुमल धना मिल के पास सोमवार देर रात एक ट्रैक्टर सासनी से इगलास की ओर जा रहा था। वहीं बोलेरो गाड़ी इगलास से सासनी की ओर आ रही थी। बताते हैं कि दोनों वाहन जब मटरुमल धना मिल के पास पहुंचे, तो उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने औरैया जिले के नगला चंदन गांव करीब 21 वर्षीय अमित निवासी को मृत घोषित कर दिया। वर्तमान में केआरसी इन्फ्रा कंपनी में बोलेरो चालक के रूप में कार्यरत था। दुर्घटना की खबर मिलते ही उसके साथी कर्मचारी और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।




