डाबर मिक्सिंग मशीन चालक को मजदूरोंने पीटा

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित पुलिस चैकी श्री हनुमान जी के निकट सडक मरम्मत कार्र के दौरान मजदूरों में हुए झगडे में बीच बचाव कराने पहुंचे डाबर मिक्सिंग मशीन चालक को मजदूरों ने पीट दिया। जिसकी तहरीर पीडित ने कोतवाली में दी है।
सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में जिला मथुरा थाना राया के गांव जोगपुरा निवासी वेदवीर सिह पुत्र लोहरे ने कहा है कि वह सडक मरम्मत करने वाली डाबर मिक्सिंग मशीन चलाता है। करीब आठ बजे श्री हनुमन जी पुलिस चैकी के निकट आरजी हाॅस्पीटल वाली सडक पर मरम्मत का कार्र चल रहा था। जहां मजदूरों में आपसी कहासुनी को लेकर झगडा हो गया। इस बीच वह झगड रहे मजदूरों को शांत करने हेतु बीच बचाव करने उनके पास चला गया। तभी झगड रहे मजदूरों ने उसे लात घूंसों तथा बेल्चा और पंजी आदि से पीट दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान मची चीख पुकार सुनकर वहां काम कर रहे अन्य लोग आ गये। उन्होंने पीडित को बचाया। पीडित ने कोतवाली में दी तहरीर में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है, घायल का उपचार सीएचसी में कराया है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS