कस्बा के रेलवे रोड स्थित बजरिया में एक अज्ञात शातिर ने दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट के घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से क्षेत्र में अकेली रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एडवोकेट ध्रंुव वाष्र्णेय ने कोतवाली में शिकायत करते हुए कहा है कि एक सितंबर की शाम लगभग साढे छह बजे एक अज्ञात चोर उनके मकान में घुस आया। उस वक्त उनकी माता श्रीमती डौली वाष्र्णेय घर पर अकेली थीं और वह बाथरूम में थीं, जिसके कारण वह सुरक्षित रहीं। आशंका जताई जा रही है कि अपराधी किसी जानलेवा नीयत या गंभीर वारदात के इरादे से घुसा था, और यदि बुजुर्ग महिला सामने आ जातीं तो उन पर जानलेवा हमला हो सकता था। अधिवक्ता के मुताबिक, चोर घर से एक सैमसंग गैलेक्सी एम 12 मोबाइल फोन, जिसमें दो सिम कार्ड (9037608760, 9675992424) लगे थे, और एक पर्स चोरी कर ले गया। पर्स में आवश्यक कागजात और करीब 2000 से 3000 रुपये की नकदी मौजूद थी। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी (सीसीटीवी) कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर घर में घुसते और चोरी कर निकलते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ घर में अनाधिकृत प्रवेश, चोरी और महिला सुरक्षा को खतरा पैदा करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने चोरी गया सामान बरामद करने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।



