तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। कहा जाता है तुलसी पूजन दिवस पर पूजा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती हैे। इसलिए तुलसी दिवस की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है, कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां पर बुरी नजर भी बेअसर हो जाती है, साथ ही परिवार पर कोई आने वाला संकट भी टल जाता है।
सोमवार को यह बातें गांव सठिया में तुलसी पूजन दिवस के मौके पर पथवारी मंदिर पर हुए तुलसी पूजन के दौरान प्रवीण पंडित जी ने बताईं उन्होंने कहा कि तुलसी की पूजा करने के बाद उसकी परिक्रमा करने से इंसान में बसी बुराई और नकारात्मकता को दूर करने में मदद मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहते हैं तुलसी के पत्तों को जल में डालकर स्नान करने से ही इंसान पवित्र हो जाता है। कहा जाता है तुलसी का पौधा हर घर में होना चाहिए, क्योंकि इससे घर में पवित्रता बनी रहती है और नकारात्मकता भी दूर होती है।उन्होेने कहा कि तुलसी औषधि के रूप में भी काफी महत्व रखती है। तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीने से जुकाम, सिर दर्द, बुखार आदि रोगों से लाभ मिलता है। इसलिए तुलसी पूजन और तुलसी का पौधा प्रत्येक घर में होना अति आवश्यक है। इस दौरान प्रमोद कुमार, मोहित गौड, पावन शर्मा, विनीत तौमर, अभिषेक शर्मा, हेमन्त विष्णु पंडित, आंसु, निक्की, धीरू, मनीष, निकान्त दीक्षित, सुजल, गौरव सुमित, विकास, शीलेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS