पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की रविवार को दिड़बा के गांव तूरबंजारा में एक जनसभा थी। इसी दाैरान एक शख्स को अपनी बात नहीं रखने दी गई। इस पर वह इतना आहत हो गया कि घर जाकर जहर खा लिया। उसकी माैत हो गई है। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है।

दिड़बा के गांव तूरबंजारा में गुलजार सिंह आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं दिड़बा मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन और ‘आप’ नेता जसवीर कौर को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।
गाड़ी के आगे लेटे ग्रामीण
माहौल तनावपूर्ण होते देख चेयरपर्सन ने जब मौके से निकलने का प्रयास किया, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और कई लोग कार के आगे ही लेट गए।