भोजपुरी अभिनेत्री ने खेसारी लाल यादव पर लगाया AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीरें फैलाने का आरोप; दर्ज कराई एफआईआर

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Anjana Singh Files FIR: भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की आपत्तिजनक AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Bhojpuri actress Anjana Singh files FIR over alleged obscene AI content featuring her and minor daughter

भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने खेसारी पर अपनी फेक तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की आपत्तिजनक AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन फैलाए जा रहे हैं।

धमकी देने का लगाया आरोप
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए, अंजना सिंह ने भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव की टीम से जुड़े लोगों पर यह कंटेंट फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। अंजना ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से मेरी और मेरी 11 साल की बेटी की आपत्तिजनक AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो फैलाए जा रहे हैं। अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं’। 

अंजना सिंह ने एफआईआर में क्या कहा?
अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें कुछ लोगों से धमकियां मिल रही हैं, जिनमें लखनऊ न जाने की चेतावनी भी शामिल है। अंजना ने यह भी दावा किया कि खेसारी लाल यादव के मैनेजर अखिलेश कश्यप, उन्हें निशाना बनाने वाला कंटेंट बनाने और उसे प्रमोट करने में शामिल थे। अभिनत्री ने एफआईआर में कहा है, ‘खेसारी लाल यादव के मैनेजर अखिलेश कश्यप ने धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। उनकी टीम के लोगों ने मेरे और मेरी बेटी के बारे में गाने भी बनाए’।

बोलीं- ‘मुझे यकीन है कि न्याय मिलेगा’
अंजना सिंह ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अधिकारियों से मामले की जांच करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूं। मुझे यूपी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा। ऐसे लोगों को तुरंत पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा’।

FIR के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कहा, ‘कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ एक सोची-समझी साजिश के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील, भद्दा और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित किया। मॉर्फ की गई अश्लील तस्वीरें पब्लिश कीं और आपराधिक धमकियां दीं’। यह शिकायत लखनऊ के हजरतगंज स्थित साइबर क्राइम विंग में दर्ज कराई गई है। खेसारी लाल यादव की टीम की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई

एकता कपूर ने मांगी माफी इस हादसे के बाद करण ने कोई सान्वी से कोई माफी नहीं मांगी। मगर एकता कपूर ने उनसे मांफी मांगी। उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगने के साथ सीरियल के सेट पर वापस आने की गुजारिश की। इसके बाद सान्वी ने उनकी बात मानते हुए सेट पर वापसी कर ली।