
काजल अग्रवाल साउथ की चर्चित अदाकारा हैं। वे तेलुगु इंडस्ट्री के अलावा तमिल और हिंदी भाषाओं में भी अपने अभिनय का दम दिखा रही हैं। फिलहाल, इन दिनों वे फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म आज शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस बीच अभिनेत्री ने एक पुराना किस्सा साझा किया है, जो हैरान करने वाला है।

फैन की हरकत देख हैरान रह गईं काजल
काजल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान उन्होंने अपने साथ हुए एक कड़वे अनुभव के बारे में भी बताया। काजल ने बताया कि एक फैन किस तरह उनकी वैनिटी वैन में घुस आया था और अपनी शर्ट उतारकर अभिनेत्री का टैटू दिखाने लगा। इस घटना से वे काफी असहज हो गईं और हैरान रह गईं।
बिना इजाजत वैनिटी वैन में घुस आया था शख्स
काजल अग्रवाल ने अपना कड़वा अनुभव साझा करते हुए बताया, ‘कुछ दिनों पहले, मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। पहले दिन का शॉट पूरा होने के बाद फिल्म का असिस्टेंट डायरेक्टर एक आदमी बिना मेरी इजाजत के मेरी वैनिटी वैन में घुस आया। आते ही उसने अपनी शर्ट उतारी और मुझे दिखाया कि उसने अपनी छाती पर मेरे नाम का टैटू बनवाया है। मैं इस अचानक हुई घटना से हैरान रह गई। मुझे उसकी तारीफ से खुशी हुई, लेकिन जब मैं अकेली थी, तो बिना इजाजत मेरे कमरे में आना और ऐसा करना ठीक नहीं था। इसलिए मैंने उसे धीरे से चेतावनी दी।
काजल अग्रवाल वर्क फ्रंट
फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का निर्देशन चेतन डीके ने किया है। इसमें काजल के अलावा श्रेयस तलपड़े, अश्विनी भांडे, हार्दिका जोशी, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, अतुल तिवारी और कमलेश सावंत जैसे सितारे हैं। फिल्म में खाद्य पदार्थों में मिलावट, प्रदूषण, कृषि में रसायनों के उपयोग और उसके नेगेटिव असर को दिखाया गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। ‘द इंडिया स्टोरी’ में काजल अग्रवाल ने एक वकील की भूमिका अदा की है। इस फिल्म के अलावा वे नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आएंगी। इसमें उन्हें मंदोदरी की भूमिका में देखा जाएगा।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.