
हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप सिनेमा हॉल में अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘एबेनेजर’ का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है।
कॉमिक कॉन में जॉनी डेप ने दिया सरप्राइज
हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में यह खबर जॉनी ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की। जॉनी स्टेज पर पूरी तरह अपने किरदार एबेनेजर स्क्रूज के कॉस्ट्यूम में आ गए। जिसे देखकर कुछ वक्त के लिए फैंस आश्चर्य में पड़ गए। इसके बाद डेप ने ‘डायरेक्टर्स ऑन डायरेक्टिंग’ पैनल में भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया।
एक्टर जॉनी डेप एक लंबे ब्रेक के बाद फिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म ‘एबेनेजर’ में वह एबेनेजर स्क्रूज नाम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार काफी डार्क और अकेला रहेगा। फिल्म चार्ल्स डिकेंस की क्लासिक बुक ‘अ क्रिसमस कैरल’ पर आधारित है। मगर फिल्म में इसका ज्यादा डार्क वर्जन प्रस्तुत किया जाएगा।
भूतों से होगा सामना
फिल्म ‘एबेनेजर’ के ट्रेलर के अनुसार डेप के किरदार एबेनेजर स्क्रूज का सामना भूतों से होता है। इस दौरान वह आत्माओं उसे फिर से उसके अतीत के पलों को फिर से जीने के लिए मजबूर करती हैं। मगर वह इन सब से परेशान नहीं होता वह रोड पर घूमता है। इसके साथ ही सबसे कहता है, ‘वापस आकर अच्छा लग रहा है।’ उनका यह रील लाइफ का डायलॉग उनकी रियल लाइफ पर भी सटीक बैठता है। क्योंकि पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड से 2022 में मानहानी के केस के बाद से उनका कोई प्रोजेक्ट नहीं आया।
कब होगी फिल्म रिलीज?
फिल्म ‘एबेनेजर’ का निर्माण पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर के तहत हुआ है। फिल्म में जॉनी डेप के अलावा एंड्रिया राइजबोरो, ट्रामेल टिलमैन, इयान मैककेलन, रूपर्ट ग्रिंट, सैम क्लैफ्लिन और डेजी रिडले भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 13 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




