बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाशों ने 12 जून को एक छात्र से बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था।

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में छात्र से की गई लूट के मामले में थाना पुलिस ने बदमाश प्रमोद उर्फ पकौड़ी और उसके एक साथी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी प्रमोद के पैर में गोली लगी है। उसका तीसरा साथी प्रशांत पटेल मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
संदेह पर बाइक सवार बदमाशों को रोका तो वह फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में बदमाश प्रमोद को पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके साथी सन्नी कुमार को भी पकड़ लिया, जबकि प्रशांत पटेल भाग गया। तीनों ही बिथरी थाने के पुन्नापुर गांव के निवासी हैं। प्रमोद पर पहले से गंभीर धाराओं के 16 मुकदमे दर्ज हैं।