Aligarh News: फायरिंग में भाजपा नेता हर्षद हिंदू समेत दोनों गुटों से आठ गिरफ्तार, 120 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

भाजपाई गुटों में हुई फायररिंग को लेकर पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया है। दोनों गुटों से अब तक कुल आठ लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। एफआईआर में 12 लोगों को नामजद किया गया है। घटना में शामिल 100 से 120 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Seven people including a BJP leader arrested in the firing incident

अलीगढ़ शहर के रसलगंज क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू समेत दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

रसलगंज पुलिस चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दर्ज की गई इस एफआईआर में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गुटों से अब तक कुल सात लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसकी एसपी सिटी मृगांक शेखर ने पुष्टि की। एफआईआर में 12 लोगों को नामजद किया गया है। घटना में शामिल 100 से 120 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

बीती रात रसलगंज क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर फायरिंग हुई थी। इस गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। रसलगंज चौकी इंचार्ज की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों पर सार्वजनिक रूप से फायरिंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने का गंभीर आरोप है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर की फिजा बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।

ये हुए गिरफ्तार

  1. हर्षद हिन्दू पुत्र पवन कुमार निवासी सराय हकीम थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़
  2. यश गुप्ता पुत्र विवेक गुप्ता निवासी गुडियाबाग थाना देहलीगेट
  3. मयंक ठाकुर पुत्र अशोक कुमार निवासी लौहेरा थाना लोधा, अलीगढ़
  4. योगेन्द्र पुत्र वेदराम निवासी गौतम नगर आईटीआई रोड़ थाना बन्नादेवी, अलीगढ़
  5. प्रफुल्ल पंडित उर्फ लवली पुत्र अवधेश शर्मा निवासी मसूदाबाद, अलीगढ़
  6. नमन पुत्र बृजेश निवासी गुडियाबाग थाना देहलीगेट, अलीगढ़
  7. काटू उर्फ गौरव पुत्र अशोक कुमार निवासी मो0 सिद्धार्थनगर आईटीआई रोड़ थाना बन्नादेवी, अलीगढ़
  8. आयुष शर्मा पुत्र विकास शर्मा निवासी सराय वृंदावन थाना सासनीगेट अलीगढ़

यह हुआ बरामद

  • 2 अवैध पिस्टल कंट्रीमेड
  • 2 अवैध तमंचा 315 बोर
  • 1 गाडी थार नंबर UP 81EA8788
  • 1 कार नंबर UP 81 DC 4696
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई