इंडियन ऑयल कंपनी ने प्लास्टिक का गैस सिलेंडर बनाया।

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

प्लास्टिक के गैस सिलेंडर सर पर ले जाना होगा आसान दरसल इंडियन ऑयल कम्पनी ने दूर दराज रहने वाले लोगो के लिए यह प्लास्टिक का गैस सिलेल्डर बनाया है जो लोग पहाड़ो में या सड़क से दूर रहते हैं जिन्हें सर पर रखकर सिलेल्डर ले जाना पड़ता है। उनके लिए यह हल्का गैस सिलेंडर बनाया है इसकी खासियत यह है। यह स्टील सिलेंडर की तुलना में आधे वजन का है। लोहे के सिलेंडर जहां गैस के साथ 30-31 किलोग्राम के होते हैं। वहीं नया कंपोजिट सिलेंडर का वजन गैस के साथ महज 16 किलोग्राम ही होगा। ये ब्लास्ट प्रूफ है। मतलब आग लगने पर ये ब्लास्ट नहीं करेगा, बल्कि पिघल जाएगा। यह सिलेंडर कुछ हद तक पारदर्शी होता है, जिसे देखा जा सकता है कि उसमें कितनी गैस बची है। गैस की मात्रा देखकर ग्राहक अपने अगले रिफिल की प्लानिंग कर सकते हैं। यह जंग प्रतिरोधी है। इससे सिलेंडर में डैमेज नहीं होता।

Gas Cylinder LPG

मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई