दिड़बा के गांव तूरबंजारा में वित्तमंत्री की जनसभा में गुलजार सिंह को नशे पर सवाल पूछने के बाद अपमानित किया गया। इस पर उसने जहर खाकर जान दे दी थी। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है।
नशे का दर्द बयान करने वाले गुलजार सिंह की मौत का मामला अब केवल एक सुसाइड नहीं, बल्कि सत्ता और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ एक बड़े जन-आक्रोश में बदल चुका है।
मृतक के परिवार ने प्रशासन और सरकार को सीधी चेतावनी दी है। परिवार ने साफ कहा है कि जब तक मुख्य आरोपियों और मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे न तो अस्थियां विसर्जित करेंगे और ना ही भोग की रस्म अदा करेंगे।
जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप
गुलजार सिंह की पत्नी और उनके तीनों बेटों ने गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि उन्हें गुमराह करके जल्दबाजी में गुलजार सिंह का जबरन अंतिम संस्कार करवा दिया। परिवार का कहना है कि गुलजार सिंह ने मरने से पहले साफ तौर पर अपनी अंतिम वीडियो में उन चेहरों को बेनकाब किया था, जिन्होंने मंत्री के सामने सवाल पूछने पर उन पर दबाव बनाया और बेइज्जत किया। परिवार अब वीडियो में नामजद सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग पर अड़ा हुआ है।

पंजाब की जनता साथ आए
गुलजार सिंह के बेटों ने पूरे पंजाब की जनता से अपील की है। परिवार का कहना है कि यह लड़ाई केवल उनके पिता की मौत की नहीं, बल्कि पंजाब के हर उस बाप की है जिसका बेटा नशे की गिरफ्त में है। जब तक इंसाफ की आखिरी चौखट तक लड़ाई नहीं पहुंचती, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
परिवार से मिले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष
वहीं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना आज गांव तूरबंजारा पहुंचे हैं। वे गुलजार सिंह के परिवार से बातचीत कर रहे हैं। उनके साथ शीतल अंगुराल और दामन बाजवा भी हैं। परिवार ने मकवाना को गांव में फैले नशे के बारे में जानकारी दी। वहीं मकवाना ने मोबाइल से डाइंग डेक्लेरेशन देखी।