Flood in Bihar: बिहार में गंगा, गंडक व कोसी नदियों का तांडव, खगड़िया-समस्तीपुर सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बिहार में गंगा, कोसी, बागमती और बूढ़ी गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं। बाढ़ के पानी से दर्जनों गांव डूब गए हैं। राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पुनपुन का पानी भी बढ़ रहा है। सोन के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है।पटना के गंगा नदी दीघा घाट पर 18, गांधी घाट पर 82 और हाथीदह में जलस्तर 71 सेंटीमीटर ऊपर है। मनेर में पानी खतरे के निशान से केवल एक सेंटीमीटर ज्यादा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कई दिनों से जारी जलस्तर में वृद्धि के बाद गंगा के पानी में ठहराव आया है।समस्तीपुर में गंगा का पानी फैलने से पूरे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। हालांकि, गंगा खतरे के निशान से 1.10 मीटर ऊपर चढ़कर 46.60 मीटर पर स्थिर है।मुंगेर में गंगा के चेतावनी स्तर से ऊपर 38.65 मीटर पर बह रही है। पिछले तीन दिनों में गंगा के पानी में 70 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।बिहार में गंगा कोसी बागमती और बूढ़ी गंडक सहित अधिकांश नदियां विकराल रूप धारण किए हुए हैं।
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई