
पुलिस की हुई फजीहत
बिहार के मोतिहारी जिले से पुलिस का अजब-गजब कारनामा सामने आया है. यहां पुलिस की लापरवाही से राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. जिस शख्स की ड्यूटी राज्यपाल की सुरक्षा में लगी थी, वहां वो खुद नहीं बल्कि उसका बेटा पुलिस की आंखों में धूल झोंककर ड्यूटी में लगा हुआ था. चौकीदार के बेटे का वर्दी पहले फोटो भी वायरल हुआ है. इसमें वो बाकी के कर्मचारियों के साथ सेल्फी लेता दिखा.पिता की जगह ड्यूटी करने वाले शख्स का फोटो वायरल हुआ तो लोग भी दंग रह गए. सवाल उठने लगे लगे कि राज्यपाल के कार्यक्रम में कैसे किसी सुरक्षाकर्मी की जगह उसका बेटा ड्यूटी करने पहुंच गया. इसे सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही से जोड़कर भी देखा जा रहा है.पिता की जगह ड्यूटी करने वाले शख्स का फोटो वायरल हुआ तो लोग भी दंग रह गए. सवाल उठने लगे लगे कि राज्यपाल के कार्यक्रम में कैसे किसी सुरक्षाकर्मी की जगह उसका बेटा ड्यूटी करने पहुंच गया. इसे सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
Anand Mohan Jha
Author: planetnewsindia
8006478914