विनेश फोगट जल्द लौट सकती हैं भारत, अभी तक नहीं हुआ सिल्वर मेडल का फैसला

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

ओलंपिक 2024 विवादों से घिरा रहा। सबसे बड़े विवाद के बारे में बात की जाए तो वह विनेश फोगाट का होगा। जिन्हें उनके फाइनल मैच से पहले सिर्फ 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसी बीच भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के दिल्ली के लिए रवाना होने की संभावना है। दरअसल उन्हें ओलंपिक विलेज में बैग्स के साथ देखा गया। हालांकि उनके रजत पदक को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसके लिए उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित होने के बाद अपील की थी। विनेश को संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देने का फैसला खेल पंचाट न्यायालय में लंबित है। सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन पहलवान को रजत पदक दिया जाए या नहीं, इस पर फैसला 13 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे आने की उम्मीद है।विनेश फोगाट जल्द भारत आ सकती हैं। उनके सिल्वर मेडल का मामला अभी भी CAS में फंसा हुआ है। दरअसल विनेश फोगाट को उनके फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गया था।
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई