निजूल की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने को सभासद ने लिखा डीएम को पत्र

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कस्बा में निजूल की जमनी पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 के सभासद ने डीएम श्रीमती अर्चना वर्मा को पत्र लिखकर अवैध कब्जा हटवाने तथा निजूल की जमनी को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
मंगलवार को लिखे पत्र में सभासद विक्रांत गुप्ता ने कहा है कि नगर पंचायत की जमीन पर दाऊदयाल पुत्र बुद्धसैन व जितेन्द्र वाष्र्णेय उर्फ जीतू पुत्र सुभाष चंद ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्र किया जा रहा है। जिसकी शिकायत मौखिक रूप से अधिशासी अधिकारी से की तो अधिशासी अधिकारी ने निर्माण कार्र रूकवाने के बजाए नोटिस देकर अपने कार्र की इतिश्री कर दी। कब्जाधारियों ने न तो नोटिस का जबाव दिया है और न ही निर्माण कार्र बंद किया है। बल्कि अधिशासी अधिकारी की कृपा छाया में संपूर्ण रूप से कब्जाकर लिया है। पत्र में कहा है कि अधिशासी अधिकारी से बार-बार शिकायत करने के बाद भी अवैध निर्माण को न तो रूकवाया गया है और न ही अवैध कब्जे को हटवाया गया है। सभासद ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को रूकवानेे तथा जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई