नगर पंचायत सभासद अपने कार्र को बडी ही कर्तव्यनिष्ठा के साथ अंजाम दे रहे है। बार्ड संख्या-3 के सभासद ने अलीगढ से चलकर सासनी होते हुए गुजर रहे नाले की सफाई कराकर लोगों को राहत दी है।
सभासद सुरेन्द्र वाष्र्णेय ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय से शिकायत की कि बरसात के दिनों में अलीगढ से चलकर हाथरस की ओर जा रहे गंदे नाले में कभी भी उफान आ सकता है। जिससे लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। साथ ही गंदगी के कारण यहां से लोगों को निकलना भी मुश्किल हो रहा है। आगे यह परेशानी और भी बढ सकती है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासद सुरेन्द्र वाष्र्णेय को जेसीबी उपलब्ध कराई और सभासद ने नाले की सफाई कराकर नाले के किनारे बसे लोगों को राहत पहुचाई।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS