Planet News India

Latest News in Hindi

मन-मस्तिष्क एवं शरीर पर नियंत्रण रखता है योग-सुमित सिंह योगाचार्य

योग मन, मस्तिष्क एवं शरीर का एक अभ्यास है। योग की विभिन्न शैलियां होती हैं जिनमें शारीरिक मुद्राएं, सांस लेने की टेक्निक और मेडिटेशन एवं रिलैक्सेशन आदि शामिल है। योग यह सिर्फ व्यायाम भर नहीं है, बल्कि विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया है।
यह बातें सासनी-रूदायन मार्ग गांव जरैया गदाखेडा में स्थित गुनगुन काॅन्वेट स्कूल में योगाभ्यास कराते हुए योगाचार्य सुमित कुमार सिंह ने बताई। उन्होंने बच्चों को योग की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि योग मस्तिष्क, शरीर और आत्मा का एक-दूसरे से मिलन होता है। योग हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे मन को भी स्वस्थ रखता है। इस दौरान उन्होंने मयूरासन, बज्रासन, पद्मासन, भुजंगासन, कपाल भारती, अलोम विलोम, सूर्य नमस्कार जैसे आसन का अभ्यास कराते हुए उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं योग द्वारा तमाम रोगों से बचने के उपाय बताए।

 

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *