किमोड़ी मे चलाया ‘वृक्षाबंधन अभियान’ और साथ में किया प्लास्टिक कचरा सफाई अभियान।
देहरादून 02 जुलाई 2023 आज वृक्षाबंधन अभियान दल ने किमाड़ी क्षेत्र में फलदार एवं छाँवदार वृक्ष रोपण का सघन अभियान चलाया। सन 2009 से निरंतर संचालित वृक्षाबंधन अभियान ने 2023 में 02 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा हुआ है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वृक्षाबंधन के अभियान दल ने बीज गोला (Seed Bomb) बनाकर पिछले 18 जून से अभियान का आगाज करते हुए कसमौली (टिहरी) से इसे शुभारम्भ किया था।
आज किमोड़ी जाकर अमरुद, आम लीची, जामुन आदि के फलदार वृक्ष लगाए गए। इस दौरान अभियान दल ने विभिन्न पिकनिक क्षेत्र में पसरा पड़े बोतल, प्लास्टिक, टूटा कांच, पॉलिथीन, used water bottle का कचरा भी साफ किया। आज वृक्षाबंधन अभियान में भागीदारी करने वालों में वृक्षाबंधन अभियान की अभिकल्पना करने वाले “सैनिक शिरोमणि” मनोज ध्यानी, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के महासचिव सजेंद्र कठेत, प्राउड पहाड़ी सोसाइटी के अध्यक्ष गणेश धामी, अर्चना नेगी, वैष्णवी शर्मा, श्रीमती सुमन डोभाल काला, तानिका, पुनीत गुप्ता आदि सम्मिलित रहे। विदित रहे कि वृक्षाबंधन अभियान उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संघ (पंजी0) व आरटीआई लोक सेवा (पंजी0) द्वारा संयुक्त रुप से 2009 से संचालित अभियान है जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष आषाढ, सावन व भादों मास में वृक्षारोपण किया जाता है जो कि रक्षाबंधन को रक्षा सूत्र बंधन के साथ वृक्ष रक्षण संकल्प के साथ पूर्ण होता है।