आइसक्रीम बिक्रेता की बंबा में गिरकर घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गांव देदामई-नहलोई मार्ग पर एक आइसक्रीम बिक्रेता बाइक सवार की सूखे बंबा में गिरकर घायल हो गया। जिसका उपचार निजी चिकित्सक से कराया है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार थाना इगलास के गांव हसनपुर निवासी महावीर सिंह का पुत्र महेश कुमार बाइक द्वारा देदामई सिंघर्र, आदि गांव में आइसक्रीम बेचने आता है। बताते हैं कि वह रविवार को देदामई से आइसक्रीम बेचकर गांव नहलोई के रास्ते अपने गांव हसनपुर जा रहा था। तभी रास्ते में पडने वाले बंबा की पुलिया के दोनों ओर की कवरेज दीवार न होने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बम्बा में गिरी जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये और घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहां उसका उपचार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि टूटी पुलिया के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं, इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी की है, मगर सभी गांधी के तीन बंदर बने बैठे बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।