महिला को ऊंट ने दांत काटकर मार डाला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गांव बसगोई में ऊंट को पानी पिला रही एक महिला को ऊंट ने दांत काटकर मार डाला। जिससे महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संसकार कर दिया।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बसगोई निवासी पप्पू बघेल की पत्नी प्रेमबती देवी के यहां खेती का सामान लाने ले जाने के हेतु पालतू ऊंट है। जिसे वह रविवार की दोपहर पानी पिला रही थी। बताते हैं कि पानी पिलाते वक्त ऊंट ने पानी पिला रही प्रेमबती का सिर मुंह में ले लिया। और चबा डाला, जिससे प्रेमबती तड़पने लगी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने लाठी डंडों से पीटकर ऊंट के मंुह से प्रेमबती को छुड़वाया। मगर तब तक तोता देवी के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। प्रेमबती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर ग्रामीणों की भीड जुट गई। देर शाम परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।