गांव लुटसान में रविवार की देर शाम करीब बीस वर्षीय एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त चख लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, सासनी के गांव लुटसान निवासी निशा की शादी करीब चार माह पूर्व बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मुल्लानी निवासी अरुण के साथ हुई थी। वह वर्तमान में स्थित अपने मायके आई हुई थी। बताते हैं कि रविवार की देर शाम मायके में ही उसने संदिग्ध परिस्थितियों में किसी विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगडने लगी, हालत बिगडते देख परिजन आनन-फानन में निशा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक विषाक्त सेवन के बारे में परिजन अनभिज्ञता जाहिर कर रहे थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



