सड़क निर्माण में अनियमितता, हो रहे हादसे स्थानीय लोगों ने लगाए आरोप,

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कस्बा में में विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने गंदे नाले के पार से रामनगर तक मंडी समिति द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य पर स्थानीय निवासियों ने निर्माण में अनियमितताओं और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सवालिया निशान खडा कर दिया है, स्थानीय लोगों का अरोप है कि मानक के अनुसार सामिग्री न लगाए जाने से सड़क खराब होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
यहां के निवासियों के अनुसार, आबादी क्षेत्र में सीमेंटेड सड़क बनाई गई है। आरोप है कि इस नवनिर्मित सड़क के दोनों ओर काफी खाली जगह छोड़ दी गई है, जो मुख्य सड़क से काफी नीचे है। इस खामी के कारण सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देते समय या बचाने के प्रयास में वाहन चालक असंतुलित होकर नीचे गिर जाते हैं, जिससे लोग घायल हो रहे हैं। लोगों का अरोप है कि सड़क पर जहां बड़े-बड़े गड्ढे हैं, वहां केवल नाम मात्र के पत्थर और गिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है, जिससे गड्ढों की ठीक से भराई नहीं हो पा रही है। सड़क की सतह पर कई जगह मिट्टी जमा है, जिसे साफ किए बिना ही निर्माण कार्य जारी है। इससे सड़क की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक माप पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह सड़क निर्माण विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने बम्बे के पुल से शुरू होता था, लेकिन अब इसे अचानक पुल के उस पार से शुरू कर दिया गया है, जिससे पुल के पास के पुराने गड्ढे वैसे ही छूटे हुए हैं और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मंडी समिति के निर्माण उपनिदेशक आजाद सोनकर ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि सड़क निर्माण का यह कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिट्टी के ऊपर डामर डाला जा रहा है, डामरीकरण से पहले सड़क के गड्ढों को पत्थरों से अच्छी तरह भरा जा रहा है ताकि सड़क की सतह मजबूत और टिकाऊ बन सके। उन्होंने काम में किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई