अलीगढ़ में न्यू बापू ब्लड सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। हाथरस भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह जी ने फीताकाटकर किया उदद्यााटन किया।
आयोजित कार्रक्रम में भाजपा हाथरस जिलाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे संस्थान समाज के जरूरतमंद लोगों को समय पर जीवनदायी सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस समारोह में सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू जी, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश चैहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। ब्लड सेंटर के प्रबंधक डॉ. अमित कुशवाह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि न्यू बापू ब्लड सेंटर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराना तथा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कई रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से सुश्री आकांक्षा जी, जिन्होंने 40 से अधिक बार रक्तदान किया है, ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इनके अतिरिक्त आकाश चैधरी, आकाश सोलंकी, विजय कुमार थापा सहित अनेक युवा रक्तदाताओं और समाजसेवियों ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में अशोक पैथोलॉजी अलीगढ़ के निदेशक डॉ. अशोक कुमार, दैनिक लालसा अखबार से रविकांत जी, पुष्कर जी, शैलेन्द्र जी, माँ कैला देवी पैथोलॉजी सासनी के संस्थापक दलवीर सिंह कुशवाह, डॉ. मनीष कुशवाह, डॉ. प्रांजल कौशल, चैतन्य कौशल, वीरपाल कुशवाह, योगेश कुशवाह, पवन कुशवाह, भूदेव कुशवाह, लटूरी सिंह, रामजीलाल, विकास कुशवाह, सुमित कुशवाह, मुकेश कुशवाह और नीरज प्रधान सहित कई अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, और सभी अतिथियों ने न्यू बापू ब्लड सेंटर के सफल संचालन तथा जनसेवा के कार्यों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS




