
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लोगो को एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर पैनिक न होने की अपील की है। उनका कहना है कि युद्ध जैसे हालात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हैं। इसलिए गैस आदि कुछ चीजों की आपूर्ति प्रभावित हुई है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, हमारे पास पर्याप्त इंतजाम हैं।
जरूरत के अनुसार करनाल में बढ़ेगा ट्रेनों का ठहराव
केंद्रीय मंत्री ट्रेन से करनाल पहुंचे। करनाल में शिवशक्ति और वंदे भारत के ठहराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जरूरत के अनुसार ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं को आगे बढ़ाया जाएगा, जरूरत के आधार पर मांग रेल मंत्रालय को भेजी भी जाती है। कई ट्रेनों के ठहराव पर अभी भी प्रस्ताव गए हुए हैं। ताकि यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले गीता जयंती एक्सप्रेस भी करनाल में नहीं रुकती थी, जब जरूरत महसूस हुई तो इसका ठहराव भी किया गया।