
भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर पुलिस थाने के बाहर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार व्यापारी नेता सतीश प्रजापति को एक केस में जमानत मिल गई लेकिन दूसरे केस में कोर्ट से बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
महिलाएं बोली, 200-200 रुपये देकर बुलाए प्रदर्शन में
वहीं, पुलिस का दावा है कि हिरासत में मौजूद महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि सतीश प्रजापति व अन्य ने कहा था कि प्रदर्शन में भाग लेना है। आरोप है कि इसके लिए 200-200 रुपये का लालच दिया गया। कोर्ट में भी पुलिस की तरफ से महिलाओं की वीडियो दिखाई गई।
व्यापारी नेता पहुंचे कोर्ट के बाहर, बोले सतीश ने आम आदमी की आवाज उठाई
हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया का कहना है कि संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश प्रजापति ने आम आदमी की सिस्टम को लेकर आवाज उठाई है। उनको एक मामले में मामले जमानत मिल गई है। दूसरी मामले में गिरफ्तार किया गया है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।