नायब सिंह को ताऊ सैनी बोलकर आवाज लगाई: कहा- मनै बी बिठा ले जाज मैं, सीएम ने सोनू को हेलिकॉप्टर में बैठाया

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सोनू ने कहा कि ताऊ नायब सिंह सैनी से मिलकर बहुत खुशी हुई है। बार-बार कहते है हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार आए। मैंने आवाज दी कि ताऊ सैनी मुझे भी बैठा ले। मन में इच्छा होती है परमात्मा के दर्शन करने की। मेरे को मेरा परमात्मा मिल गया।
नायब सिंह को ताऊ सैनी बोलकर आवाज लगाई: कहा- मनै बी बिठा ले जाज मैं, सीएम ने  सोनू को हेलिकॉप्टर में बैठाया - Nayab Singh Was Called Tau Saini And Said I

सीएम नायब सिंह सैनी उचाना में हुई धन्यवाद रैली के बाद फतेहाबाद रैली जाने के लिए हेलिकॉप्टर में बैठे थे तो दूर खड़े घसो निवासी सोनू ने आवाज दी। बोला कि ताऊ सैनी मनै बी बिठा ले जाज मैं। सीएम के कान में ये आवाज पड़ी तो सोनू की तरफ इशारा किया। इस पर वहां मौजूद कर्मचारी उसे हेलिकॉप्टर तक लेकर गए और उसे हेलिकॉप्टर में बैठा लिया।

सोनू की मां शांति देवी ने कहा कि उचाना में हुई रैली देखने के लिए उसका बेटा सोनू 200 रुपये लेकर गया था। सोनू कहता है कि मेरा काम तो ताऊ (सीएम नायब सिंह सैनी) ही करेगा। उसने कहा कि तेरे ताऊ पर ही करवा लेना क्या करवाएगा। घर पर लड़-झगड़ कर 200 रुपये लेकर गया था और सोनू ने कहा था कि आज ताऊ से मिलकर आउंगा। ताऊ ही मिल गया भाग्य से। सोचा भी नहीं था ऐसा होगा। इतनी खुशी हुई है जो बता नहीं सकते। मुख्यमंत्री से मिलना तो दूर पास आकर देखे भी नहीं थे कभी।

मुख्यमंत्री से मिलकर हुई खुशी
सोनू ने कहा कि ताऊ नायब सिंह सैनी से मिलकर बहुत खुशी हुई है। बार-बार कहते है हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार आए। मैंने आवाज दी कि ताऊ सैनी मुझे भी बैठा ले। मन में इच्छा होती है परमात्मा के दर्शन करने की। मेरे को मेरा परमात्मा मिल गया। 200 रुपये घर में झगड़ा करके ले गया था। पड़ोस से बाइक मांग कर ले गया था। 70 रुपये का तेल डलवाया। 120 रुपये का खाना खा लिया। मेरी मौज हेलिकॉप्टर में बैठा कर नायब सिंह सैनी ने कर दी। मैंने कहा कि ताऊ मैंने दो मिनट का समय दे दो। सीएम ने कहा कि वो मेरे साथ सरकार उसके साथ है छत्तीस जात का भाईचारा बना रखा है।
तीन बार थापी मारी और सिर पर हाथ रख दिया और फोन नंबर भी लिया। खुशी में पूरी रात मेरे को नींद नहीं आई। सीएम से कहा कि बहुत सारे पेपर दे दिया लेकिन नंबर नहीं पड़ा है। नौकरी लगे है लेकिन इस सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची युवा नौकरी लग रहे है। 12वीं तक पढ़ाई की है। पहले हमारी कई पीढिय़ों से बीरेंद्र सिंह के साथ थे। 2014 में भाजपा के साथ जुड़े थे। काम करवाने के लिए ताऊ बीरेंद्र सिंह के पास दिल्ली गए थे। मैं रेल में गया था लेकिन जो आदमी मेरे लिए गए थे वो गाड़ी लेकर गए थे। दस हजार रुपये मेरा खर्च आया था। 

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई