Bihar: पटना हाईकोर्ट ने 42 विधायकों को भेजा नोटिस, इन पर क्या आरोप लगे हैं? लिस्ट में दो दिग्गजों का भी नाम

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Patna High Court News: बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। हाईकोर्ट ने 42 विधायकों से जवाब तलब किया है। इसमें पक्ष और विपक्ष के विधायक शामिल हैं। अगर आरोप सही पाए गए तो इनकी सदस्यता पर खतरा बढ़ सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला?

Bihar news patna High court has abolished the British system morning court  will not be held in summer हाईकोर्ट ने खत्म की अंग्रेजकालीन व्यवस्था, गर्मी  में नहीं लगेगी सुबह की अदालत; नीतीश

बिहार विधानसभा के 42 विधायकों को पटना हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है। इनमें पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र भरे थे, उनमें कई तथ्य छिपाए। इतना ही नहीं कुछ विधायकों पर वोटिंग प्रक्रिया में अनियमितता का भी आरोप लगाया गया है। कुछ माह पहले चुनाव हारने वालों प्रत्याशियों ने याचिका दायर की थी। आज कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने इन 42 विधायकों से लिखित जवाब देने को कहा है।

लिस्ट में इन नेताओं का भी नाम
चौंकाने वाली बात यह है कि लिस्ट में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का भी नाम है। इनके अलावा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, जदयू विधायक चेतन आनंद, राजद विधायक अमरेंद्र प्रसाद समेत 42 विधायक शामिल हैं।  कोर्ट की ओर से कहा गया है कि नामांकन के दौरान दाखिल किया गया शपथपत्र लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है। वोटर्स को प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि, संपत्ति और अन्य विवरणों की सही जानकारी मिलना चाहिए। अगर यह जानकारी गलत दी गई तो यह गंभीर बात है।  सभी विधायक तय समय के अंदर अपना जवाब दें।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई