MP Weather Today: मध्य प्रदेश में कोटे से अब तक 6.9 इंच ज्यादा गिरा पानी, आज कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

मध्य प्रदेश में अब तक औसत 42.1 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि अब तक 35.2 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। प्रदेश में अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

MP Weather Today: Madhya Pradesh has received 6.9 inches more water than the quota so far, light rain alert in

मध्य प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश में 16 जून को मानसून की एंट्री हुई थी जिसके बाद लगातार बारिश हो रही है। अब तक औसत 42.1 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि अब तक 35.2 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है।मंगलवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की चेतावनी जारी नहीं की है। अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

लोकल सिस्टम से हो सकती है तेज बारिश 
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की वजह से सोमवार को भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। यदि लोकल सिस्टम की एक्टिविटी रही तो कुछ जिलों में तेज पानी गिर सकता है। इससे पहले सोमवार को भोपाल में तेज बारिश का अलर्ट नहीं था, लेकिन दिनभर धूप खिलने के बाद शाम साढ़े 5 बजे बारिश तेज हुई। सोमवार को रायसेन, सतना, मंडला, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, सिवनी में भी बारिश हुई। रायसेन में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिर गया। वहीं, सतना में सवा इंच और मंडला-पचमढ़ी में आधा इंच बारिश हुई।

कई प्रदेशों से लौटने लगा मानसून 
मौसम वैज्ञानिक कारण शर्मा ने बताया कि राजस्थान से लौट रहा मानसून मानसून अब लौटने भी लगा है। रविवार को राजस्थान के कई जिलों से मानसून की वापसी हुई। अगले दो-तीन दिन में पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्से से भी मानसून लौट सकता है। एमपी से भी मानसून लौटने लगेगा। हालांकि, सितंबर तक बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा।

 

 

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई