मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में डबल फाटक के पास बुधवार देर रात डेयरी संचालक सुरेश सैनी (58) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वे ट्रेन की चपेट में आए, जबकि परिजन इसे हत्या मान रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।
ऐसे हुआ मामला
-
डबल फाटक निवासी सुरेश सैनी की मोहल्ले में दूध डेयरी थी।
-
परिवार में पत्नी इंदिरा सैनी और दो बेटे मोनू व लक्की हैं।
-
बेटे मोनू ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे पिता घर से बिना बताए कहीं चले गए थे।
सुबह मिली लाश
गुरुवार सुबह सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे बेटे मोनू ने मृतक की पहचान अपने पिता सुरेश सैनी के रूप में की। अचानक मिली खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
हत्या की आशंका
मोनू ने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंका गया है। वहीं थाना कटघर प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि सुरेश सैनी बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आए थे। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

