The Bengal Files X Review: विवेक अग्निहोत्री की बंगाल फाइल्स को देखकर हिल गए लोग, बोले- ‘फिल्म नहीं आईना है’

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

The Bengal Files Twitter Reaction: रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म देखकर लौटे लोगों ने एक्स पर दी कैसी प्रतिक्रियाएं।

The Bengal Files X Review People Stunned After Watching Vivek Agnihotri Film Says Its Hard Hitting And Intense

विस्तार

Follow Us

विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ सीरीज की आखिरी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले ही तमाम तरह की चर्चाओं और कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन चुकी है। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, तब जानते हैं फिल्म देखकर लौटे लोगों का कैसा है रिएक्शन और एक्स पर उन्होंने दीं क्या प्रतिक्रियाएं।

सिर्फ फिल्म नहीं आईना है
फिल्म को मिल रहीं शुरुआती प्रतिक्रियाओं में अधिकांश लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे एक हार्ड हिटिंग फिल्म बता रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘द बंगाल फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आईना है। एक ऐसा आईना जो दिखाता है कि बंगाल के रक्तरंजित अतीत को संयोग से नहीं, बल्कि साजिश के तहत दफनाया गया। यह फिल्म आपको न सिर्फ जो हुआ उस पर, बल्कि उन लोगों पर भी गुस्सा दिलाती है जो अब भी झूठ का बचाव कर रहे हैं।’

आपको हिलाकर रख देगी फिल्म
एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे शानदार, गंभीर और हिलाकर रख देने वाली फिल्म बताया है। लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए यूजर का कहना है कि इस फिल्म को सच्चाई जानने के लिए देखना चाहिए।

 

दिल दहला देने वाली है कहानी
कुछ लोगों ने फिल्म को दिल दहला देने वाला अनुभव बताया। एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे (1946) की भयावहता को अपनी तीव्रता, बेहतरीन कहानी और दिल दहला देने वाले दृश्यों के साथ जीवंत करने का साहस कराती है। लोगों ने फिल्म के निर्देशन और पल्लवी जोशी व नमाशी चक्रवर्ती के अभिनय की भी तारीफ की है।
PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA