Shraddha Kapoor: ‘बापू बर्थ डे धमाल…’, श्रद्धा कपूर ने शक्ति कपूर के साथ देखी ‘हीरो नंबर 1’; लिखा भावुक नोट

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Shakti Kapoor: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। उन्होंने 1997 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ अपने पिता के साथ देखी और इसे ‘बापू बर्थडे धमाल’ नाम दिया।

bollywood actress Shraddha Kapoor watch Hero No 1 with dad Shakti Kapoor to celebrate baapu birthday

विस्तार

श्रद्धा ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और शक्ति कपूर फिल्म देखते हुए हंस रहे हैं। यह खास वीडियो श्र्द्धा ने अपने पिता और बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के जन्मदिन पर शेयर किया।

फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ के बारे में
‘हीरो नंबर 1’ डेविड धवन की फिल्म है, जो ऋषिकेश मुखर्जी की कॉमेडी फिल्म ‘बावर्ची’ से प्रेरित है। इसकी कहानी एक अमीर बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्रेमिका के परिवार का दिल जीतने के लिए घर के काम करता है, जैसे झाड़ू-पोंछा, खाना बनाना, गाना और नाचना। इस फिल्म का तेलुगु में ‘गोपिंती अल्लुदु’ नाम से रीमेक भी बना।

शक्ति कपूर के बारे में
शक्ति कपूर ने 3 सिंतबर, 2025 को अपना 73वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने असरानी और कादर खान के साथ 100 से ज्यादा फिल्मों में हास्य और खलनायक की भूमिकाएं निभाईं। हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर की हिट फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया।

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा जल्द ही लक्ष्मण उटेकर की एक पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी, जिसे ‘स्त्री’ के निर्माता दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म नवंबर 2025 में शुरू हो सकती है और 2026 में रिलीज हो सकती है। श्रद्धा ने निर्माता एकता कपूर के साथ भी कई फिल्मों का करार किया है। खबर है कि उनकी पहली फिल्म में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ सकती हैं। इसके अलावा, वह ‘तुम्बाड’ के निर्देशक राही अनिल बर्वे की एक ड्रामा फिल्म और ‘धूम’ सीरीज की अगली फिल्म में भी काम कर सकती हैं। साथ ही, वह रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद एक और फिल्म में स्क्रीन शेयर कर सकती हैं।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई