Anshula Kapoor: माता-पिता के अलग होने के लिए खुद को जिम्मेदार मानती थीं अंशुला, बोलीं- ‘कोई नहीं करता था बात’

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Anshula Kapoor On Boney Kapoor Divorce: अंशुला कपूर बचपन में अपने माता-पिता के तलाक के लिए खुद को जिम्मेदार मानती थीं। जानिए आखिर क्यों ऐसा सोचती थीं अंशुला?Anshula Kapoor Blamed Herself For Her Parents Boney Kapoor And Mona Shourie Divorce Says People Judged Me

विस्तार

अंशुला कपूर अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी हैं। हालांकि, श्रीदेवी से शादी के बाद बोनी कपूर और मोना की शादी टूट गई और दोनों अलग हो गए। अब अंशुला ने अपने माता-पिता के अलग होने के वक्त को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे माता-पिता के अलगाव का असर उनके बचपन पर पड़ा था और कई वर्षों तक वो खुद को इसके पीछे की वजह मानती रहीं।

खुद को दोषी समझती थीं अंशुला
द क्विंट के साथ बातचीत के दौरान अंशुला ने बताया कि कई साल तक मुझे यह समझ ही नहीं आया कि आखिर मेरे माता-पिता अलग क्यों हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता के अलग होने के बाद शायद 5-6 साल की उम्र में मुझमें आत्मविश्वास की कमी आ गई। मैंने लंबे समय तक यही सोचा कि मेरे माता-पिता का रिश्ता मेरी वजह से नहीं चल रहा और इनके अलग होने की असली वजह मैं हूं। छह साल की बच्ची के लिए इतना बोझ उठाना बहुत बड़ी बात है। लेकिन मेरी मां ही थीं जिन्होंने मुझे यह समझने में मदद की कि रिश्ते दो लोगों के बीच होते हैं। वे उन दो लोगों के बीच होने वाली घटनाओं से शुरू और खत्म होते हैं। एक बच्चे के रूप में आपका उन पर कोई असर नहीं होता।

कैसे समाज करता था व्यवहार
अंशुला ने आगे बताया कि तलाक ने न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया, बल्कि उनके आसपास के लोगों के व्यवहार को भी बदल दिया। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी जिंदगी का एक भी पल याद नहीं है बचपन में भी नहीं जब मुझे खुद को संभालना न पड़ा हो। माता-पिता के अलगाव से गुजरना, जब किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। इसके अलावा वो सारी आंटियां जो आपको घूरती थीं। जब आप किसी ग्रुप में जाते थे तो लोग अचानक चुप हो जाते थे और दूसरे लोग आपसे बात ही नहीं करना चाहते थे। हालांकि, ये आपको लचीला बनाता है। ये आपको थोड़ा रूखा बनाता है। लेकिन ये आपको और भी ज्यादा अकेला भी बनाता है।

 

मां थीं मेरी सबसे बड़ी ताकत
अपनी मां मोना शौरी को अपनी ताकत बताते हुए अंशुला ने कहा कि मेरी मां मेरी सबसे बड़ी ताकत थीं। मां ने ही मुझे आत्मविश्वास पाने में मदद की और आगे बढ़ने की हिम्मत दी। मैं हमेशा कहती हूं कि वो मेरे पंखों के नीचे की हवा थीं। वो सचमुच मेरी रीढ़ की हड्डी थीं।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई