Sheikha Mahra: पति से लिया तलाक; अब राजकुमारी ने अमेरिकी रैपर से की सगाई, जानें कौन हैं शेखा महरा

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Who is Sheikha Mahra?: दुबई की राजकुमारी शेखा महरा ने हाल ही में फेंच मोंटाना से सगाई कर ली है। आखिर कौन हैं शेखा महरा, जो हर वक्त पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, चलिए जानते हैं।

who is sheikha mahra dubai princess got engaged to french montana life story divorce marriage

विस्तार

मोरक्कन-अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना और दुबई की राजकुमारी शेखा महरा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में अपनी सगाई की पुष्टि की है। यह सगाई पेरिस फैशन वीक के दौरान हुई, जहां फ्रेंच मोंटाना ने अपनी लेडी लव शेखा महरा को अंगूठी पहनाई। खबर सामने आने के बाद दुनियाभर के फैन्स हैरान रह गए, क्योंकि महरा ने कुछ महीने पहले ही अपने पहले पति से तलाक लिया था। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं शेखा महरा?

कौन हैं शेखा महरा?
शेखा महरा दुबई के प्रधानमंत्री और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। महरा की मां जोई ग्रिगोराकॉस ग्रीस से हैं और अब अपने पति से अलग रह रही हैं। महरा का बचपन खासा शाही अंदाज में गुजरा, लेकिन उनकी दिलचस्पी हमेशा पढ़ाई, समाज सेवा और घुड़सवारी में रही।

S2
दुबई के एक निजी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद महरा लंदन चली गईं, जहां उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस में ग्रेजुएशन किया। महरा अपने पिता की तरह ही घोड़ों और घुड़दौड़ से बेहद लगाव रखती हैं और अक्सर शाही आयोजनों में घोड़ों के साथ नजर आती हैं।
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।