Ambala News: सर्वे करने गई आयकर विभाग की टीम पर हमला, पथराव में गाड़ियां टूटीं, ड्राइवर घायल

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Income Tax Department team attacked for survey, vehicles damaged in stone pelting, driver injured

साहा स्थित न्यूट्रिशन फैक्टरी में फैक्टरी कर्मचारियों ने की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। साहा स्थित न्यूट्रिशन फैक्टरी में सर्वे करने गई आयकर विभाग की टीम पर फैक्टरी कर्मचारियों ने हमला कर दिया। भीड़ ने न केवल टीम की गाड़ियों पर पथराव किया, बल्कि एक ड्राइवर को पीट दिया और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालने और हिंसा की विभिन्न धाराओं के तहत साहा थाने में मैनेजर पारस व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

आयकर विभाग करनाल की अधिकारी कविता बतरा के नेतृत्व में टीम न्यूट्रीवेल लेबोरेटरीज एब्सोल्यूट न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड में सर्वे पहुंची थी। दोपहर करीब 1:40 बजे फैक्ट्री के डायरेक्टर राहुल डावर भी मौके पर मौजूद थे। इसी बीच अचानक शोर मचा कि फैक्ट्री के नीचे आग लग गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरी टीम बाहर निकलकर सड़क की दूसरी तरफ खड़ी होकर फायर ब्रिगेड का इंतजार करने लगी।

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए।

सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे
टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।