युवक ने श्मशान घाट में किया सुसाइड, पड़ोसियों से था विवाद; खुद को मारी गोली

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

गांव घसोखाना में एक युवक ने गांव के ही श्मशान घाट में जाकर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है।

The young man committed suicide at the crematorium

बठिंडा जिले के गांव घसोखाना में एक युवक ने गांव के ही श्मशान घाट में जाकर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह उम्र 35 साल क़े तौर पर हुई है। वहीं, घटना क़े बाद थाना कोतफत्ता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना कोतफत्ता क़े इंस्पेक्टर जगदीप सिंह ने बताया कि गांव घसोखाना के रहने वाले सुखदेव सिंह का किसी बात को लेकर अपने पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया था। जिसके थोड़ी देर बाद गांव क़े लोगों को पता चला कि सुखदेव सिंह ने अपने लाइसेंसी 32 बोर रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को अस्पताल में भिजवा दिया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई