Nainital News: राह चलते टक्कर के कारण विवाद, एक पक्ष के दो लोगों के सिर फूटे

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

150+ Two Drivers Arguing After Traffic Accident Stock Photos, Pictures &  Royalty-Free Images - iStock

नैनीताल। मल्लीताल में राह चलते दो युवकों के बीच टक्कर के कारण हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के दो लोगों के सिर फूट गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार मल्लीताल चार्टन लॉज क्षेत्र निवासी एक युवक अपने साथी के साथ मोबाइल देखते हुए बीडी पांडे अस्पताल के पास से पैदल जा रहा था। इस दौरान मल्लीताल निवासी एक युवक से उसकी टक्कर हो गई। मामूली सी टक्कर के बाद दोनों पक्षाें के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के दोनों युवकों के सिर फूट गए। राहगीरों के बीचबचाव के बाद दोनों घायलों को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। डॉ. आरुषि गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों के सिर पर चोट थी। इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है। इलाज के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गए। दूसरे पक्ष के युवक ने भी उसके चोटिल होने की बात कही। दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर पहले पक्ष के भुवन बुडलाकोटी और पंकज जबकि दूसरे पक्ष के आसिफ अली के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।