फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई: कैंटर चालक की दोस्त ने ही सिर पर चोट मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

10 मार्च की शाम जयवीर ने फतेहाबाद पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अगले दिन उसका शव उसके कैंटर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई गई।
Fatehabad Police Action: Canter Driver Murdered by His Own Friend Who Struck Him on the Head; Accused Arrested

शहर के सेक्टर 11 में निर्माणधीन अस्पताल के पास कैंटर चालक जयवीर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप दोस्त मनोज उर्फ वकील निवासी गांव मानावाली को को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।

थाना शहर  प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि 11 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-11 स्थित निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान जयवीर पुत्र खेताराम, निवासी भोडिया खेड़ा के रूप में की। मृतक के मामा श्रवण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जयवीर अपना टाटा कैंटर स्वयं चलाता था और यूपी से सामान लोड कर बीकानेर (राजस्थान) जा रहा था।

10 मार्च की शाम जयवीर ने फतेहाबाद पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अगले दिन उसका शव उसके कैंटर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही थाना शहर  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।

शिकायत के आधार पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई थी।   जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार उर्फ वकील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों और वारदात में प्रयुक्त हथियार के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।