
ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बारात घर और रामलीला मैदान जैसे सार्वजनिक स्थानों के निर्माण से ग्रामीणों को मांगलिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी। नया आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखेगा।
यह बिचार ग्राम पंचायत जिरौली में देर शाम विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, बारात घर और रामलीला मैदान का उद्घाटन करते वक्त मुख्य अतिथि के तौर पर हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने वक्त किए। कार्रक्रम के दौरान ग्राम प्रधान वेवी चैधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चैधरी अर्जुन सिंह और राजकुमार शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विधायक ने फीता काटकर इन परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती वेवी चैधरी ने की, जबकि इसका संचालन कोमल सिंह तोमर द्वारा किया गया। लोकार्पण के दौरान चैधरी अर्जुन सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), राजकुमार शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), मुकेश चैधरी, विक्रम सिंह जादौन, प्रशांत बोहरे, छीतरमल चैधरी और राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विकास कार्यों की सौगात मिलने पर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। सभा के दौरान वक्ताओं ने गांव में हुए विकास कार्यों की सराहना की और विधायक को क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत कराया। विधायक ने इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



