Uttarakhand Weather: मैदानों में राहत, पहाड़ों में तेज बारिश के आसार, मानसून की रफ्तार हुई धीमी तो मिली राहत

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी होने से राहत मिलने लगी है। पहाड़ों पर हालांकि बारिश के आसार हैं, लेकिन मैदान में मौसम साफ रहेगा।

Uttarakhand Weather News Relief in plains heavy rains expected in the mountains Monsoon in Uttarakhand

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पर्वतीय इलाकों में अभी तेज दौर की बारिश परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (मंगलवार) पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों तेज बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 अगस्त तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।