AMU: भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ रही तबीयत, फैकल्टी-कॉलेज गेटों पर डाले ताले, वापस भेजे बच्चे-शिक्षक

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

एएमयू में 2 अगस्त से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन अब भूख हड़ताल में बदल गया है। यूनिवर्सिटी के बाब-ए-सैयद पर छात्र सैयद कैफ हसन और मोहम्मद रैय्यान भूख हड़ताल बैठे हैं।

Agitation intensifies over fee hike in AMU

एएमयू में शुल्क वृद्धि के विरोध व छात्रसंघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे दोनों छात्रों की तबीयत जैसे-जैसे निरंतर बिगड़ रही है। वैसे-वैसे छात्रों का आंदोलन विकराल रूप ले रहा है।

बताया जा रहा है कि कैंपस की विभिन्न फैकल्टी और कॉलेज के गेटों पर ताला लगा दिया गया है। एएमयू के स्कूलों से बच्चों को लौटा दिया गया है, साथ ही शिक्षकों को भी स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया गया है। छात्र कैंपस में कक्षाओं को बंद कराने में लगे हैं।

एएमयू में 2 अगस्त से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन अब भूख हड़ताल में बदल गया है। यूनिवर्सिटी के बाब-ए-सैयद पर छात्र सैयद कैफ हसन और मोहम्मद रैय्यान भूख हड़ताल बैठे हैं। 16 अगस्त देर रात दोनों छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने छात्रों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। इधर, छात्रों का कहना है कि जब तक कुलपति उनसे मिलने नहीं आएंगी हड़ताल जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।