RS Prasanna On Sitare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म के निर्देशक ने बताया है कि यह फिल्म कैसे बनी और वह कैसे इस फिल्म के निर्देशक बन गए।

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने ‘तारे जमीन पर’ से लेकर ‘सितारे जमीन पर’ तक के सफर के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म कैसी है और उन्हें इसे निर्देशित करने का मौका कैसे मिला।
तारे जमीन पर देखकर रोए थे निर्देशक
साल 2007 में जब आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ रिलीज हुई तब वह स्कूल में थे। उन्होंने कहा ‘मुझे याद है कि मैं अपने दोस्तों और अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड, जो अब पत्नी है, के साथ ‘तारे जमीन पर’ देख कर रोया था और फूट-फूट कर रोया था। जब आमिर सर ने गोलापुडी श्रीनिवास पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नए निर्देशक का पुरस्कार जीता, तो वह इसे स्वीकार करने के लिए चेन्नई आए थे। मैं दर्शकों का हिस्सा था।’




