Aankhon Ki Gustaakhiyan First Poster: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया है।

शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म के जरिए संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।




