Metro In Dino Trailer Release: अलग-अलग प्रेम कहानियां दिखाती अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए कैसा है ट्रेलर।

अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर समेत एक लंबी स्टारकास्ट नजर आ रही है। ये फिल्म 2007 में आई अनुराग बसु की ही फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का अगला भाग है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कहानी अलग-अलग है। ‘मेट्रो इन दिनों’ में भी ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की तरह ही अलग-अलग कपल्स की कहानी दिखाई गई हैं।




