सासनी के युवा किसान संगठन मोर्चा पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा से शिष्टाचार भेंट की।
गुरूवार को भेंट करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगों को मंत्री के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। किसान संगठन के अध्यक्ष राहुल महाजन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, सड़क एवं परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनका समाधान होने से हजारों ग्रामीणों और किसानों को राहत मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन के अध्यक्ष राहुल महाजन ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा और संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांगों को मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों के हित से जुड़े मुद्दों का समाधान संगठन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर छोटू पंडित, हर्ष महाजन, कपूर चंद, प्रिंस महाजन, तेज प्रकाश गुप्ता, चैधरी राधुराज सिंह और रोहन सिंह कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का आभार जताते हुए क्षेत्र के हित में जल्द सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जताई।



