श्री कुशवाहा क्षत्रिय समाज, सासनी के तत्वावधान में श्री लव-कुश जन्मोत्सव समारोह एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की।
शुक्रवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी श्री राधेश्याम कुशवाहा ने की। वहीं शोभायात्रा से पूर्व श्री रामायण जी सुंदरकांड का पाठ किया गया। तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य उद्घाटनकर्ता श्री शिव कुमार कुशवाहा ने किया। दीप प्रज्वलन अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानंद कुशवाहा एवं पुरदिलनगर के चेयरमैन हर्षकान्त कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा (कछवाहा) क्षत्रिय महासभा भारत, ठा. बीरबहादुर सिंह कुशवाहा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान लव-कुश के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला और समाज को एकजुट होकर शिक्षा व उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिइस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, डॉ. पीपी सिंह कुशवाहा निदेशक, प्रेमप्रभा आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय, हाथरस वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा प्रदेश सचिव, युवा उ.प्र. एवं पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत हाथरस, भीष्मपाल सिंह कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन, सासनी भगवती प्रसाद कुशवाहा, इसके अलावा क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, चिकित्सक, अधिवक्ता और समाज सेवी संगठन के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्रक्रम को सफल बनाने में संयोजक मंडल के सदस्योंकृश्री रामस्वरूप कुशवाहा सर्राफ, राज कुमार कुशवाहा राजू, धर्मपाल सिंह कुशवाहा सर्राफ, अमर सिंह कुशवाहा, संजय कुमार कुशवाहा (राजू प्रधान), कंचन सिंह कुशवाहा, सन्तोष कुमार कुशवाहा (पप्पू प्रधान), तेजपाल सिंह कुशवाहा (आढ़ती) और कन्हैया लाल कुशवाहा लाल जी का विशेष योगदान रहा। शोभायात्रा के दौरान पूरा सासनी कस्बा भगवान लव-कुश के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। समस्त श्री कुशवाहा क्षत्रिय समाज, सासनी (हाथरस) ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।




