Miss World From India: इस बार का मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले भारत में हो रहा है। भारत की 6 महिलाएं ऐसी रही हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

साल 2025 का मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले 31 मई को भारत के हैदराबाद में हो रहा है। भारत की तरफ से इस बार नंदिनी गुप्ता हिस्सा ले रही हैं। वह कई सुंदरियों को पछाड़ते हुए टॉप में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। अब देखना होगा कि वह इस खिताब को अपने नाम कर पाती हैं या नहीं? ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत की किन महिलाओं ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है?




