यूपी में पांच की मौत: इसलिए जौनपुर आ रहे थे राजनाथ… रास्ते में मिली मौत; कोई कोर्ट तो कोई लेने जा रहा था दवा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास चकपटैला गांव के अंडरपास पर तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दायीं पटरी पर पलट गई। हादसे में बस परिचालक समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।

Jaunpur road accident Rajnath was coming to Jaunpur to get his son operation he died on way
जौनपुर के बक्शा थाना इलाके के चकपटैला गांव स्थित अंडरपास पर शुक्रवार की सुबह 8:45 बजे हुए बस हादसे में पांच जिंदगियां काल के गाल में समा गई तो करीब 14 लोग घायल हो गए। बदलापुर के कटहरी निवासी मृतक राजगीर राजनाथ गौतम जहां बेटे का ऑपरेशन कराने जौनपुर आ रहे थे, क्या पता था कि अस्पताल पहुंचने से पहले मौत उनका इंतजार कर रही है। वहीं सिरकोनी के गोपी निवासी नेमा देवी अपनी बहन के घर से मायके आ रही थी।

राजनाथ गौतम के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री चंद्रा (24), छोटी पुत्री अंतिमा (10) है तो पुत्र हरिश्चंद्र (20), फूल कुमार (18), अमृतलाल (16) है। घटना के चार घंटे के बाद राजनाथ की पत्नी और बच्चे जिला चिकित्सालय पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान करवाई गई, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Jaunpur road accident Rajnath was coming to Jaunpur to get his son operation he died on way
पुत्र हरिश्चंद्र और पत्नी सभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। 28 मई को सड़क हादसे में पुत्र अमृतलाल का पैर टूट गया था। बेटे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को ऑपरेशन होना था।
Jaunpur road accident Rajnath was coming to Jaunpur to get his son operation he died on way
इसी वजह से राजनाथ बस से जौनपुर जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही वे काल के गाल में समा गए। राजनाथ अपनी पत्नी और चार पुत्रों के साथ गांव के ईंट भट्ठे पर काम करते थे। गरीबी के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं करा सका। सबसे बड़ी पुत्री चंद्रा का विवाह कराया था।
Jaunpur road accident Rajnath was coming to Jaunpur to get his son operation he died on way
बस दुर्घटना में मृतक नेमा देवी (55) पत्नी परदेशी गौड़ सिरकोनी ब्लॉक के गोपीपुर गांव की रहने वाली थीं। उनका परिवार 20 साल से टाटा जमशेदपुर में रहता था। शादी या समारोह में ही गांव आना होता था। नेमा देवी कुछ दिन पूर्व अपने पति और पौत्र के साथ अपने मायके केराकत आई थी। वे वहां से अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने शाहगंज गई थी।
Jaunpur road accident Rajnath was coming to Jaunpur to get his son operation he died on way
वहां से लौटकर बदलापुर के रामनगर स्थित अपनी बहन के घर गई। उनसे मिलकर वह वापस अपने मायके केराकत जा रही थी। रास्ते में बस दुर्घटना में मौत हो गई। उनके दो पुत्र, बहुएं, पौत्र तथा दो पुत्रियां है। घटना में नेमा देवी की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग भी घटना स्थल पहुंच गए।
Jaunpur road accident Rajnath was coming to Jaunpur to get his son operation he died on way

हादसे की जांच कराकर दोषियों पर होगी कार्रवाई : डीएम जौनपुर
बस हादसे के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचकर डीएम डॉ. दिनेशचंद्र व एसपी डा. कौस्तुभ कुमार ने मरीजों के उपचार की व्यवस्था देखी। डीएम ने कहा कि सड़क हादसे की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Jaunpur road accident Rajnath was coming to Jaunpur to get his son operation he died on way

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में घायलों के चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। घटना की ऑडिट कराई जा रही है। एनएचएआई के इंजीनियर को बुलाया गया है कि घटना का अध्ययन कर जानकारी दी जाए कि किस कारण हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के डिवाइडर पर चढ़ने के कारण या फिर चालक व परिचालक की लापरवाही से घटना हो सकती है।

Jaunpur road accident Rajnath was coming to Jaunpur to get his son operation he died on way

परिवहन विभाग की तरफ से डग्गामार वाहनों व प्राइवेट वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जाता है। एसडीएम जांच कर बताएंगे कि बस की परमिट है या नहीं। घायलों की चिकित्सा और मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी सूचना शासन को भेजी जाएगी।
Jaunpur road accident Rajnath was coming to Jaunpur to get his son operation he died on way

जौनपुर में तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, पांच की मौत, 14 घायल 
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास चकपटैला गांव के अंडरपास पर शुक्रवार की सुबह पौने नौ बजे तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दायीं पटरी पर पलट गई। हादसे में बस परिचालक समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। बस रामनगर घनश्यामपुर से जौनपुर की तरफ जा रही थी।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई